
अमन लेखनी समाचार
लखनऊ।श्री सीताराम परिवार संस्था द्वारा विगत वर्षों की भांति दीपावली पर्व के उपरांत अपने सनातन धर्म की परंपराओं के अनुसार अपने देवी देवताओं की मूर्तियों का सम्मान पूर्वक विसर्जन कराने के कार्य का शुभारंभ आज संस्था के अध्यक्ष श्री सनी साहू के नेतृत्व में कुबड़े बाबा जी मंदिर, लकड़मंडी, सआदतगंज से प्रारंभ किया गया जिसमें आज लगभग 10 बोरे देवी देवताओं की मूर्तियां एकत्र करके उनका सम्मान पूर्वक विसर्जन कुड़िया घाट पर संपन्न कराया गया।आज के इस अभियान में संस्था के अध्यक्ष श्री सनी साहू,प्रदेश सचिव श्री टिंकू ठाकुर,नगर कार्यकारिणी सदस्य सूरज प्रजापति, विपिन साहू आकाश गुप्ता व अन्य सदस्य उपस्थित थे।श्री सीताराम परिवार संस्था सभी जनसेवकों से, मोहल्ला कमेटियों से व मंदिर कमेटियों से विनम्र निवेदन करती है कि वह अपने यहां एकत्र देवी-देवताओं की मूर्तियों की सूचना संस्था को दे सकते हैं। मूर्तियों के सम्मानपूर्वक विसर्जन की व्यवस्था संस्था द्वारा अपने सदस्यों व अपने संसाधनों द्वारा करवाई जाएगी।आइये इस वर्ष अपने धर्म को उपहास का पात्र बनाने से बचाये घर की पुरानी मूर्तियों प्रतिमाओं को सड़क किनारे ना डाल कर उन्हें विसर्जित कराए या फिर सम्पूर्ण क्षेत्र की प्रतिमाएं एकत्रित कर हमारी संस्था को अवगत कराएं।





Visit Today : 167
Total Visit : 500041
Hits Today : 1124
Total Hits : 2712057
Who's Online : 2
