अमन लेखनी समाचार/
क्राइम रिपोर्टर राहुल गुप्ता
लखनऊ।नगर निगम अपने काम पर ध्यान देता तो शायद आज सचिन हॉस्पिटल में ना होता हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि सड़क से कूड़ा हटाने का काम यही विभाग करता है और ये विभाग इस काम मे कितनी लापरवाही करता है ये बात आज फिर उस वक़्त जग जाहिर हो गई जब थाना हसनगंज के मक्का गंज क्षेत्र में पड़े कूड़े के ढेर से एक सुतली बम पड़ा दिखाई दिया इस सुतली बम को स्कूल से लौट रहे मासूम सचिन ने गेंद समझ कर कूड़े के ढेर से उठा लिया और हवा में उछाल दिया जैसे ही ये सुतली बम ज़मीन पे आया वो ब्लास्ट हो गया जिस कारण सचिन बुरी तरह घायल हो गया।घायल सचिन को आनन फानन में ट्राम सेंटर में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है।यहां नगर निगम की लापरवाही के साथ साथ एक सवाल ये भी खड़ा होता है कि आखिर हसनगंज में सुतली बम आया कहाँ से क्या ये किसी साजिश का हिस्सा तो नही है।







Visit Today : 196
Total Visit : 500273
Hits Today : 778
Total Hits : 2713271
Who's Online : 1
