खीरों,रायबरेली। विकास क्षेत्र खीरों में भारतीय जनतापार्टी के महिला मोर्चा की बैठक कर आगामी 2022 के विभिन्न चुनावी मुद्दों पर चर्चा की गई।दोपहर बाद ब्लॉक खीरों के सभागार में भाजपा की महिला मोर्चा की जिला अध्यक्षा सुधा अवस्थी व महामंत्री प्रीति पांडेय की उपस्थिति में खीरों महिला मोर्चा अध्यक्षा अमिता पाल के संयोजन में विशाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिसमें आगामी विधानसभा चुनावों को दृष्टिगत महिलाओं को आगे आकर नेतृत्व करने व केंद्र व राज्य सरकार की विकासपरक योजनाओं को जनजन तक पहुचाने व सभो जाति व धर्माे को भाजपा से जोड़ने व उनके हितों की रक्षा हेतु आवाज उठाने पर बल दिया गया।जिला अध्यक्षा सुधा अवस्थी ने अपने उद्बोधन में सरकार की जनहितकारी योजनाओं पर विस्तृत प्रकाश डाला।साथ ही संगठन में अधिक से अधिक महिलाओं को हिस्सेदारों देने का आवाहन किया।इस कार्यक्रम में खीरों ब्लॉक की सभी ग्रामसभाओं से महिलाओं ने भारी संख्या में उपस्थिति दर्ज कराई।सभी ने 2022 में पुनः भाजपा की सरकार बनाने का एक स्वर में आवाहन किया।
थाना सआदतगंज में नवजात शिशु के कूड़े में मिलने से सनसनी
Tue Oct 26 , 2021
अमन लेखनी समाचार लखनऊ।आमतौर पर सुना जाता था कि समाज लड़कियों का दुश्मन बनता जा रहा है क्योंकि नवजात बच्चों के कूड़े में मिलने का जो आंकड़ा था उनमें बच्चियों की संख्या ज्यादा रहती है जिससे माना ये जाता है कि लड़की होने के बाद लोग बच्चियों को अपने से […]


