अमन लेखनी समाचार
मलिहाबाद लखनऊ मलिहाबाद कस्बे के अमानीगंज निवासी युवक ने व्यापार में घाटे के चलते युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर दी। सूचना पर पहुची पुलिस ने शव को कब्ज़े में लेकर जीआरपी के सुपुर्द कर दिया जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
परजिनों के अनुसार मलिहाबाद कस्बे के माल रोड अमानीगंज
निवासी अशोक कुमार निगम के पुत्र अंकित निगम जिसकी उम्र 36 वर्ष है वह माल रोड स्थित दुकान में चुनी चोकर पशु आहार का व्यवसाय कर परिवार का पालन पोषण करता था पिछले काफी समय से व्यापार में लगातार घाटा हो रहा था जिससे पिछले करीब दो सप्ताह से अंकित निगम डिप्रेशन में चल रहा था बृहस्पतिवार को रात करीब 8 बजे अंकित ने मलिहाबाद स्टेशन के पास रेलवे लाइन पर ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। परिजनों को सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के परिजनो ने बताया कि करीब दो वर्ष पूर्व अंकित का विवाह हुआ था जिसकी एक एक वर्ष की पुत्री आरवी है।
थाना प्रभारी निरीक्षक चिरंजीव मोहन ने बताया कि डिप्रेशन के चलते युवक ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या की है।मामला रेलवे संबंधित है शव को मौके पर पहुची जीआरपी पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है ।







Visit Today : 209
Total Visit : 500286
Hits Today : 829
Total Hits : 2713322
Who's Online : 2
