अमन लेखनी समाचार
लखनऊ कमिश्नर डीके ठाकुर के दिशा निर्देश में काम करने वाले इंस्पेक्टर बाजार खाला धनन्जय सिंह व चौकी प्रभारी ऐशबाग राकेश कुमार चौरसिया ने एक बहुत बड़ी गैंग का भांडा फोड़ किया है, पुलिस ने 4 लोगों को अपनी गिरफ्त में लिया है जिनमे दो युवक और दो युवतियों है जो सफेदपोश से लेकर नेताओ और बड़े लोगो को हनि ट्रैप करके ब्लैकमेल करने का काम करते थे बताया जा रहा है कि ये मुंबई के दो लड़के और दो लड़की हैं जिन्हें गिरफ्तार किया गया है इनके पास से नकली पिस्टल नकली आधार कार्ड भी बरामद हुआ है साथ ही लक्जरी कार जिस पर पुलिस और विधायक का लोगो लगा हुआ था इतना ही नही इनकी लक्सरी कार में पुलिस का सायरन व पुलिस की लाइट भी रखी हुई थी जिसे बरामद कर लिया गया है गिरफ्तारी के वक़्त से बाजार खाला इंस्पेक्टर धनन्जय सिंह और एस आई राकेश कुमार चौरसिया पर कई बड़े नेताओं से लेकर बड़े लोगो ने सोर्स लगाया है इस बात की सूचना भी आ रही है लेकिन पुलिस उनकी गहन पूछताछ में लगी है।इन पर आरोप है कि ये लड़कियों से लोगों को फोन पर फसवाकर ब्लैकमेल करते थे और पुलिस से झूठी शिकायत करके देते थे साथ ही उन्हें फसवाने की धमकी भी देते थे।फिलहाल पुलिस ने सभी को अपनी गिरफ्त में रखा हुआ है और उम्मीद है कि जल्द ही कोई बड़ा खुलासा भी होने वाला है।
आंगनबाड़ी महिलाओ को पिछले 6 माह से नही मिल रहा वेतन... अमन लेखनी समाचार लखनऊ।महिलाओं व सरकारी योजनाओं को जनता लोगो तक पहुंचाने के लिए अपने अपने हितों को दरकिनार कर अपनी सेवा देने वाली आंगनबाड़ी महिलाओं की विभाग ने दुर्दशा कर दी है उन्हें पिछले 6 महीने से वेतन तक नही दिया जा रहा है जिसकारण उनका जीना दूभर होता जा रहा है।अपनी इसी दुर्दशा से नाराज़ आंगनबाड़ी महिलाओं ने नगर निगम जॉन 6 में अपना प्रदर्शन उस वक़्त किया जब नगर निगम में महिला सशक्तीकरण के 4 वर्ष पूरे होने मिशन शक्ति कार्यक्रम चल रहा था। जिसमे इनको बकायदा बुलाया भी गया था विभाग ने इन्हें भीड़ बढाने के लिए बुला तो लिया पर उन्हें वहां भूखा ही रखा किसी ने उन्हें चाय नाश्ता तक नही दिया।आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने बताया कि वह सुबह से ऐसे ही भूखी प्यासी बैठी हैं।आंगनबाड़ी महिलाओं का आरोप है के उन्हें महीनों से वेतन नही मिला है और उनका मानदेय भी काफी समय से बढाया भी नही गया है।हद तो ये है कि ज़ोन 6 की ज़ोनल अधिकारी ख़ुद भी एक महिला हैं फिर भी उन्होंने ने उन महिलाओं की सुध तक नही ली है।
Tue Mar 23 , 2021
अमन लेखनी समाचार लखनऊ।महिलाओं व सरकारी योजनाओं को जनता लोगो तक पहुंचाने के लिए अपने अपने हितों को दरकिनार कर अपनी सेवा देने वाली आंगनबाड़ी महिलाओं की विभाग ने दुर्दशा कर दी है उन्हें पिछले 6 महीने से वेतन तक नही दिया जा रहा है जिसकारण उनका जीना दूभर होता […]



