अमन लेखनी समाचार-दिव्यांशु त्रिपाठी
आज दिनांक 06 अप्रैल 2021 को भारतीय जनता पार्टी लखनऊ से अमेठी मण्डल के अन्तर्गत नगर पंचायत अमेठी निवासी अमित मिश्रा जी के आवास पर भारतीय जनता पार्टी का 41वाँ स्थापना दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया । इस कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि पूर्व डीoजीoपीo व राज्यसभा सांसद वृज लाल जी,मुख्य अतिथि जिलामहामन्त्री राज कुमार वर्मा जी रहे।कार्यक्रम का शुभारंभ पार्टी के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पंo दीनदयाल दयाल उपाध्याय जी की मूर्ति पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पण और दिल्ली स्थित-केन्द्रीय कार्यालय मे राष्ट्रीय अध्यक्ष जेoपीo नड्डा, जी व प्रधानमंत्री जी के सम्बोधन से हुआ,जिसे पूर्व निर्देशानुसार LED Tv पर देखा गया । कार्यक्रम मे वक्ताओं ने पार्टी स्थापना के इतिहास से लेकर संगठनात्मक विकास पर चर्चा की । इस सुअवसर पर मण्डल अध्यक्ष बजरंग वर्मा, मण्डल उपाध्यक्ष लल्लू राम कश्यप,अवध किशोर वर्मा,पंकज नयन,कुलदीप पाण्डेय,अमित मिश्रा,मण्डल मन्त्री राजेन्द्र साहू,उमाकान्त साहू,सुशील निगम,सन्तोष शर्मा,हरी लाल,राम सनेही यादव राम विलास कश्यप,राम प्रकाश,के साथ साथ मण्डल के सेक्टर प्रभारी,सेक्टर संयोजक,बूथ अध्यक्ष और क्षेत्र के वरिष्ठ पदाधिकारी व कार्यकर्ता जन उपस्थित रहे ।







Visit Today : 6
Total Visit : 501363
Hits Today : 12
Total Hits : 2717710
Who's Online : 3
