अमन लेखनी समाचार-दिव्यांशु त्रिपाठी
लखनऊ, गोसाईगंज आज दिनांक 05 अप्रैल 2021 को ग्राम पंचायत। धौरहरा विकास खण्ड गोसाईगंज में सप्तर्षि शिरोमणि,निषाद वंश के कुलाधिपति महर्षि कश्यप और निषाद राज गुह्य की पावन जयन्ती महर्षि कश्यप जी की मूर्ति पर माल्यार्पण करके भारतीय जनता पार्टी के तत्वाधान में बड़े ही धूम- धाम व हर्षोल्लास के साथ मनाई गयी। कार्यक्रम में प्रमुख वक्ता के रूप में भाजपा मण्डल उपाध्यक्ष अमेठी लल्लू राम कश्यप ने निषाद वंश के निषाद राज गुहा को स्मरण करके महर्षि कश्यप के जीवन वृतांत पर चर्चा करते हुए निषाद , कश्यप,केवट, मल्लाह, धुरिया,बाथम,तुरहा,मुंडा,निषाद आदि 65 उपजातियों के सन्दर्भ में विस्तार से चर्चा की इस अवसर पर बाराबंकी से दयाराम निषाद, धौरहरा से सहज राम कश्यप ,राम विलास कश्यप, रंजीत सिंह कश्यप,बादल सिंह कश्यप, अनिल कुमार कश्यप, आदि काफी संख्या में कश्यप समाज के लोग एकत्र हुए।






Visit Today : 176
Total Visit : 500253
Hits Today : 598
Total Hits : 2713091
Who's Online : 1
