अमन लेखनी समाचार
मछरेहटा / सीतापुर ।
भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा मंडल मछरेहटा की ब्लाक परिसर में मंडल अध्यक्ष गरिमा मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम का संचालन मंडल मीडिया प्रभारी मणिकांत त्रिपाठी ने किया मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक रामकृष्ण भार्गव व ब्लाक प्रमुख मिथलेश कुमारी भार्गव ने अपने सम्बोधन में उतर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार के महिलाओं के लिए ऐसी-ऐसी योजनाओं को चलाया जैसे कि मोदी जीने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत स्वयं सहायता महिला समूहों को ग्राम पंचायतों में महिलाओं को अधिक मजबूत करने की बात को बताया कि रोजगार देने की बात की गई और सुरक्षा के तहत शक्ति मिशन की स्थापना की गई जिसमें बड़े स्तर पर पुलिस ने पूरे प्रदेश में त्वरित कार्यवाही की योजना को गांव गांव जाकर जनता को जागरूक किया गया है और ऐसे ही काफी योजनाऐं -जन धन योजना , 0 बैलेंस से करोड़ों खाते महिलाओं के खुले राशनकार्ड में महिलाओं को मुखिया बनाया शौचालय निर्माण , प्रधानमंत्री आवास योजना बड़े स्तर पर मोदीजी ने करोड़ों लोगों को दिया गया है। ब्लॉक परिसर में सैकड़ों महिलाओं को सभागार में उपस्थित देख कर मिश्रिख विधायक रामकृष्ण भार्गव ने भाजपा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष गरिमा मिश्रा को बधाई देते हुए मोदी योगी सरकार की सराहना की और साथ में ही उपस्थित भाजपा मंडल मछरेहटा के वरिष्ठ नेता अंजनी शुक्ला ने भी सरकार की उपलब्धियों को गिनाने काम किया ।इस मौके पर भाजपा महिला मोर्चा मछरेहटा मंडल की उपाध्यक्ष चंद्र रोशनी शुक्ला , मोहिनी शुक्ला पारुल ,मंडल महामंत्री साधना देबी , मंत्री किरण शुक्ला ,बंदना ,जगदेई , सहित सैकड़ों महिलाओं की उपस्थिति रही






Visit Today : 219
Total Visit : 501759
Hits Today : 888
Total Hits : 2719901
Who's Online : 3
