अमन लेखनी समाचार
नवाबगंज, उन्नाव।
स्वास्थ्य केन्द्र कर्मचारी की कोराना रिपोर्ट पाजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य केन्द्र की सारी इमरजेंसी सेवायें छोड़कर 24 घण्टे के लिये स्वास्थ्य केन्द्र को बंद कर दिया गया है ।
स्वास्थ्य केन्द्र में फार्मासिस्ट की रिपोर्ट पाजिटिव होने के बाद स्वास्थ्य केन्द्र में हड़कंप मच गया। जिसके बाद तुरन्त स्वास्थ्य केन्द्र बंद कर देने के लिये कहा गया पर मरीजों की काफी भीड़ रही। फार्मासिस्ट लगातार दवा का वितरण कर रहे थे। इससे लगता है पता नही कितने लोगो को ये संक्रमण फैल गया होगा।
इसके बाद स्वास्थ्य केन्द्र कर्मचारियों में करीब 30 कर्मचारियों का टेस्ट किया गया। जिसमें सभी की एंटीजन रिपोर्ट तो निगेटिव आयी पर उनकी एनटीपीआरसी जांच के लिये सैम्पल भेजा गया।चिकित्साधीक्षक डॉ अरुण कुमार ने बताया कि स्वास्थ्य केन्द्र पर तैनात फार्मासिस्ट के कोविड पॉजिटिव आने के बाद 24 घण्टे के लिये स्वास्थ्य केन्द्र की इमरजेंसी सेवायें छोड़कर बाकी सेवाएं बंद कर दी गयी है।






Visit Today : 167
Total Visit : 500041
Hits Today : 1143
Total Hits : 2712076
Who's Online : 2
