अमन लेखनी समाचार
नवाबगंज, उन्नाव। विकास खण्ड के गांव अमरेथा से शिव भक्तो ने गाजे-बाजे के साथ शिव शोभा यात्रा निकाली औऱ इस यात्रा में गांव के लोग आगे-आगे झूमते नाचते –गाते चल रहे थे।इस दौरान प्रसाद का वितरण भी किया गया।
शिव शोभा यात्रा की झांकीयों में शिव माता पार्वती की झांकी काफी मोहनीय थी औऱ उसके साथ कई अन्य झाकिंया भी निकाली गयी ।गांव से निकली शोभा यात्रा सैकड़ो की संख्या में महिला औऱ पुरुष शामिल थे जो की यात्रा में नाचते गाते चल रहे थे।
यह यात्रा गांव से होते हुये नवाबगंज कस्बा से निकलकर कुसुम्भी मंदिर में तक गयी जहां पर माता के दर्शन करने के बाद यात्रा फिर वापस हो गयी इस दौरान युवाओं में काफी जोश था।और युवा नाचते –गाते चल रहे थे।इस यात्रा में भोला ,ओमप्रकाश ,नीरज समेत दर्जनों लोग यात्रा में आगे-आगे चल रहे थे।
1 कोलो 500 ग्राम अवैध गांजा सहित एक शातिर गिरफ्तार
Tue Mar 9 , 2021
अमन लेखनी समाचार लखनऊ।गोसाईगंज पुलिस के हाथ एक कामयाबी लगी है दिनांक 7 मार्च 2021 को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति स्कूटी से खुजौली के तरफ से आ रहा है जिसके पास अवैध गांजा है मुखबिर खास की सूचना पर गोसाईगंज पुलिस टीम हबुआ पुल पर बैरियर लगाकर […]



