अमन लेखनी समाचार-मोहनलालगंज
मोहनलालगंज कोतवाली से सटे तहसील परिसर में बने आवास में रह रही महिला कर्मचारी के घर के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर बुद्ववार को घुसे बैखोफ चोर कमरे में रखे बक्से का ताला तोड़कर 32हजार की नगदी सहित सोने के जेवरात चुरा ले गये।देर शाम तहसील स्थित आर के आफिस से भाई संग घर पहुंची महिला कर्मचारी घर पहुंची तो उन्हे चोरी की घटना का पता चला जिसके बाद उन्होने पुलिस को सूचना दी।पीड़िता के भाई की तहरीर पर पुलिस अज्ञात चोरो पर मुकदमा दर्ज कर तलाश में जुट गयी है।
मोहनलालगंज तहसील के आर के कार्यालय में अनुसेवक के पद पर तैनात चंदा अपने भाई सूरज के साथ तहसील के पिछले हिस्से में बने आवास में रहती है,महिला कर्मचारी चंदा ने बताया बुद्ववार की सुबह दस बजे आवास में ताला बंद कर वो कार्यालय पहुंची थी,शाम साढे छः बजे कार्यालय से आवास पहुंची तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा देखकर अंदर जाकर देखा तो कमरे का भी ताला टूटा था ओर कमरे में रखे बक्से का ताला टूटा पड़ा था ओर उसके अंदर रखी 32हजार की नगदी सहित एक सोने की अगूंठी व सोने की चैन गायब थी,जिसके बाद महिला कर्मचारी के भाई सूरज ने चोरी की सूचना फोन कर पुलिस को दी।सूचना के बाद हल्का दारोगा ने पुलिसकर्मियों संग मौके पर जांच को पहुंचे ओर छानबीन कर वापस लौट आये।इंस्पेक्टर दीनानाथ ने बताया महिला कर्मचारी के भाई सूरज की तहरीर पर अज्ञात चोरो पर मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी गयी है।






Visit Today : 200
Total Visit : 500277
Hits Today : 804
Total Hits : 2713297
Who's Online : 4
