अमन लेखनी ,समाचार
शरद प्रताप सिंह ,
उन्नाव
घटना उन्नाव के मोती नगर मोहल्ले की जहां पर एक 60 वर्षीय महिला को मिर्गी का दौरा आ जाने की वजह से वह नाले में जा गिरी और पानी में गिरने की वजह से उसकी मृत्यु हो गई।
समय 11:00 बजे सूचना मिली कि मोती नगर मोहल्ले में अफसाना पत्नी यार मोहम्मद निवासी मोती नगर मकान नंबर 410 थाना कोतवाली उन्नाव उम्र लगभग 60 वर्ष जिनको मिर्गी का दौरा आता था घर से कुछ सामान लेने के लिए निकली थी थोड़ी दूर स्थित नाले में जाकर गिर गई और और लोगों को जब तक इस घटना की जानकारी मिली उन्होंने पानी से महिला को निकाला तब तक उनकी मृत्यु हो चुकी थी। मृत्यु की सूचना तत्काल कोतवाली में दी गई ,इस संबंध में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक दिनेश चंद्र मिश्रा द्वारा तुरंत मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई की गई।






Visit Today : 167
Total Visit : 500041
Hits Today : 1174
Total Hits : 2712107
Who's Online : 1
